सैकड़ों व्रती श्रद्धालुओं ने उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दे सपरिवार छठ मैया की आराधना की और मंत्रोच्चारण के साथ छठ महोत्सव का समापन हो गया।
 सहारनपुर, 03अकटुबर।    मानकमऊ स्थित छठ घाट पर सवेरे चार बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होनी आरंभ हो गई छठ पूजा सेवा समिति के तत्वाधान में भोजपुरी भक्तिगीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ था भक्ति की अविरल धारा मैं गोते लगाते हुए श्रद्धालुओ ने सूर्य के उदय होते ही अर्घ्य दिया पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेंद्र अग्रवाल ने सपरिवार सूर्य भगवान की आराधना की। पंडित अवधेश तिवारी के नेतृत्व में मंत्रोच्चारण हवन यज्ञ व  पूजा-अर्चना के बीच छठ मैया को परंपरागत ढंग से जल में विसर्जित करने के साथ जहां छठ महोत्सव का समापन हो गया वही वर्ती परिवारों ने अपने व्रत का परायण भी किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयोजक हरिशंकर तिवारी उपाध्यक्ष राम आशीष यादव, छठ सेवा समिति के पंडित अवधेश  तिवारी, अध्यक्ष अर्जुन यादव, संतोष शाह, राजीव रावत, प्रिंस सिंह ,तनु शाह, गोलू यादव ,बृजेश सिंह समेत समस्त पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। श्रद्धालुओं ने इस दौरान छठ पूजा के अपने अनुभव साझा किए