क्रिकेट खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल
सहारनपुर। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर अकरम सैफी ने कहा कि जनपद में है। यूपी की टीम में सहारनपुर के तीन खिलाड़ियों का खेलना जनपद के लिए गर्व की बात है। विजय मर्चेंट ट्राॅफी के उद्घाटन मैच के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए अकरम सैफी ने कहा कि उनका प्रयास हमेशा सहारनपुर के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का रहा है। सहारनपुर जैसे शहर में क्रिकेट एकेडमी खोलने का मकसद भी प्रतिभावान खिलाड़ियों को नई ऊर्जा प्रदान कर आगे बढ़ाने का है। उन्होंने कहा कि जनपद के लिए गर्व की बात है कि सहारनपुर के तीन खिलाड़ी दीपक राणा, मोहम्मद अमान व अब्दुल वाहिद यूपी की टीम में खेल रहे हैं। शाॅर्ट टाईम में अंतर्राष्ट्रीय मैदान तैयार किया जाना काबिले तारीफ है। वह दिन दूर नहीं हैं जब सहारनपुर जैसे शहर में राष्ट्रीय स्तर के मैच खेल जाएंगे। सहारनपुर से भी कोई न कोई खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा बनेगा। सहारनपुर में क्रिकेट खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल है। इसे और बेहतर बनाने के प्रयास जारी हैं।